College Education in India
भारत में काॅलेज शिक्षा
हमारे देश की उच्च शिक्षा भारत की MHRD यानि Ministry of Human Resource Development मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसके तहत एक सरकारी संस्था UGC (University Grants Commission) की स्थापना की गई जो देश में युनिवर्सिटी एवं काॅलेजो को ग्रांट एवं उच्च शिक्षा की गुणवता को बनाए रखने के हर प्रयास करती है।
कक्षा 12 में Arts, Commerce और Science प्रवाह में बोर्ड की
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद काॅलेज की शिक्षा प्रारंभ होती है। अपने विषय एवं परिणाम के आधार पर विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है। आइए जानते है ऐसे कुछ कोर्स एवं डिग्री के बारे में जो व्यापक स्तर पर प्रचलित है।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद काॅलेज की शिक्षा प्रारंभ होती है। अपने विषय एवं परिणाम के आधार पर विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है। आइए जानते है ऐसे कुछ कोर्स एवं डिग्री के बारे में जो व्यापक स्तर पर प्रचलित है।
1). Diploma and Certificate Program:
हमारे देश में कई संस्थानों में डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए विभिन्न विषयों में शिक्षा प्रदान की जाती है। इंजीनियरिंग से लेकर कंप्यूटर, कला इत्यादि क्षेत्रों के लिए ऐसे प्रोग्राम चलाए जाते है। कुछ undergraduate diploma programs और दूसरे postgraduate diploma programs है। कोर्स की अवधि सामान्यतः 1 से 3 साल की होती है।
2).Undergraduate/ Bachelor's degree:
आर्ट्स, काॅमर्स और विज्ञान प्रवाह के छात्रो के लिए डिग्री कोर्स क्रमशः B.A., B.Com और B.Sc. में विभिन्न विषयों की बैचलर डिग्री प्रदान की जाती है। यह प्रोग्राम तीन सालों के लिए होता है।
इसके अतिरिक्त UG courses में प्रोफेशनल कोर्स जैसे कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में Bachelor's degree (B.E, B.Tech), मेडिकल के क्षेत्र में (M.B.B.S, M.D and B.Pharma) और कानून के क्षेत्र में (Ll.B) के प्रोग्राम चलाए जाते है। इनकी अवधि 4 से 5.5 सालो तक की होती है।
3). Post-Graduate/Master's degree:
बैचलर डिग्री पूर्ण करने के बाद विभिन्न Post-graduate courses जैसे कि Arts में (M.A), Science में (M.Sc.), Commerce में (M.Com), इंजीनियरिंग में (M.E/M.Tech.) और मेडिकल में (M.S) के लिए मास्टर डिग्री 2 साल की अवधि में प्रदान की जाती है।
4). Doctoral Studies/ Ph.D degree:
M.Phil. Program 1.5 से 2 साल के लिए होता है॥
Ph.D program कम से कम 3 साल से लेकर कई सालो तक का हो सकता है। इन कोर्स में विषय-विशेष पर रिसर्च एवं शोध-प्रबंध किया जाता है। Ph.D course कोर्स के सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर व्यक्ति को डाॅक्टर की उपाधि दी जाती है।
किसी और कोर्स की जानकारी प्राप्त करनी हो तो कृप्या काॅमेंट करके बताए।
धन्यबाद।
Very informative and simple
ReplyDelete