Earning with Learning

Earning with Learning

सही समय पर सही काम, ऐसी संकल्पना हमेशा से रही है। इसके अनुसार पढाई के समय में सिर्फ पढ़ाई और पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद नौकरी, व्यापार किया जाता था। विदेशो में पढ़ाई के साथ साथ कमाई की संकल्पना बहुत पहले से चली आ रही है जो अब भारत में भी रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे बहुत से तरीके है जिससे काॅलेज की पढ़ाई के साथ साथ पैसे कमाने के अवसर दिखाई देते है। जिससे अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं निकाल सकते है। अगर आपको पैसे की जरूरत ना भी हो तब भी पार्ट
टाईम जाॅब करने से कई सारे गुण व कला में निपुण हो सकते है।
इन सब से समय प्रबंधन के साथ साथ व्यवहारिक अनुभव सिखा जा सकता है।

अपनी पसंद एवं शौख से ऐसे बहुत से काम है जिससे पैसे कमाए जा सकते है। कुछ काम निम्न तरीके से किया जा सकता है।

ट्यूशन पढ़ाना:
अपनी पढ़ाई के साथ साथ छोटे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ा सकते है जो आपकी अपनी पढ़ाई में भी मददगार होगा। इसके लिए किसी भी तरह की पूँजी की आवश्यकता नहीं रहती है।

खानपान का व्यपार:
अगर आपको खाना बनाने का शौख हो तो 'फूड बिजनेस' से पैसे कमा सकते है। घर से ही काॅलेज या आसपास की आफिस में टीफिन सेवा शुरू कर सकते है।

आनलाईन सेल:
आजकल ज्यादातर लोग आनलाईन शाॅपिंग करना पसंद करते है। आप भी ऐसी आनलाईन कंपनी से जुड़कर बहुत से प्राॅडक्ट को बेचकर पैसा कमा सकते है।

ब्लाॅग एवं युट्यूब:
आनलाइन काम करने की श्रृंखला में अपनी लेखनी या अन्य प्रतिभा को ब्लाॅग एवं युट्यूब पर इस्तेमाल कर पैसे कमाया जा सकता है।

पेंटिंग या अन्य कला:
अगर आप में पेंटिंग, संगीत, नृत्य आदि कला है तो इसके माध्यम से भी पैसा कमाया जा सकता है।

इन सभी तरीको से पैसो के साथ साथ ज्ञान, अनुभव एवं व्यक्तिगत विकास कर सकते है।

धन्यवाद।

Comments

Share

Popular posts from this blog

अवकाश तालिका 2026: बिहार शिक्षा विभाग

Class 8 Science Project: विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

General Knowledge Quiz #11