Let's Learn English

अंग्रेजी एक अंतर्राष्ट्रिय भाषा है। यह कोई विषय नहीं है। इसे पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। जिस प्रकार दूसरी भाषाओ का प्रयोग अपनी बात दूसरो को बताने और समझाने के लिए करते है ठीक वैसे ही अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर अपनी बात रखने के लिए अंग्रेजी अनिवार्य हो गया है। इसका मतलब यह नही है कि बिना अंग्रेजी के हम कामयाब नहीं हो सकते। अपने कौशल एवं ज्ञान प्रतिभा के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। दूसरी भाषाओ को सिखने से हमारा कौशल और विकसित होता है। तो हम सभी को बिना किसी पूर्वाग्रह के अंग्रेजी सिख ही लेनी चाहिए।

अंग्रेजी सिखने के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण बाते ध्यान में रखनी चाहिए।

⊙ यह एक निरंतर प्रक्रिया है।
⊙ अपनी आदत में अंग्रेजी को शामिल करिए।
⊙ गलत हो जाने का डर नहीं होना चाहिए।
⊙ अंग्रेजी बोलने / सिखने वालो से संपर्क रखना चाहिए।
⊙ जितना सिखे उसे ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करिए।
⊙ प्रतिदिन नए शब्दो को सिखने का प्रयास करें।
⊙ अंग्रेजी समाचार पत्रो एवं फिल्मो के माध्यम से सिखने का प्रयास करें।

आज से अंग्रेजी सिखने की श्रृंखला प्रारंभ करते है। आप हमसे जुड़े और प्रारंभिक स्तर से अंग्रेजी सिखें।

सबसे पहला स्तर है : वर्णमाला (Alphabet)

जिस प्रकार हिन्दी में हम वर्णमाला सिखते है वैसे ही अंग्रेजी में Alphabet सिखते है। जिस प्रकार हिन्दी के वर्णमाला में 13 स्वर और 36 व्यंजन होते है वैसे ही अंग्रेजी में 5 vowels और 21 consonants होते है।

कुछ प्रश्न जिसका उत्तर प्राय: गलत देते है।

प्रश्न: अंग्रेजी मेें कितने alphabets होते है?
उत्तर: 26 गलत ¤
सही उत्तर: alphabet एक ही होता है उसमेें letters 26 होते है।
Alphabet=वर्णमाला और Letter = अक्षर

Alphabet दो तरीके से लिखा जाता है।
1. Capital letters
2. Small letters








इन letters की मदद से हम words बनाना सिखेंगे। फिर words से sentences बनाना सिखेंगे।

अगली कड़ी में words के बारे में सिखेंगे।

धन्यवाद!


Comments

Share

Popular posts from this blog

अवकाश तालिका 2026: बिहार शिक्षा विभाग

Class 8 Science Project: विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

General Knowledge Quiz #11