उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका 2026

अवकाश तालिका 2026

🗓 अवकाश तालिका - 2026

उत्तर प्रदेश सरकार

बेसिक शिक्षा परिषद

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषद और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 1 जनवरी, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक दी जाने वाली छुट्टियों की तालिका निम्न प्रकार है:
महीना चुनिए:-

    शैक्षिक सत्र हेतु निर्देश एवं समय-सारिणी

    1-
    उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में तालिका में अंकित अवकाश देय होंगे।
    2-
    प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हेतु कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 में पढ़ाई के घंटे निम्नवत निर्धारित है :-
    शैक्षणिक समय 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक:
    प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक
    (प्रार्थना सभा / योगाभ्यास प्रातः 08 बजे से 08:15 तक)
    ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश:
    अपरान्ह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक
    01 अक्टूबर से 31 मार्च तक:
    प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक
    (प्रार्थना सभा / योगाभ्यास प्रातः 09 बजे से 09:15 तक)
    शीतकाल में मध्यावकाश:
    अपरान्ह 12:00 बजे से 12:30 बजे तक
    3-
    जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे।
    4-
    मुस्लिम त्यौहार चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाये जायेंगे।
    5-
    हरि तालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत / अहोई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं एवं पितृ-विसर्जन का अवकाश शिक्षक/शिक्षिकाओं को देय होगा।
    6-
    ग्रीष्मावकाश: 20 मई से 15 जून तक।
    7-
    शीतकालीन अवकाश: 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक।
    8-
    ग्रीष्मकाल एवं शीतकाल में मौसम परिवर्तन के दृष्टिगत सक्षम प्राधिकारी द्वारा विद्यालय संचालन के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत निर्धारित शैक्षिक घंटों में कमी न होने के दृष्टिगत किया जायेगा।
    9-
    राष्ट्रीय पर्वो पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
    10-
    महापुरुषों के साथ-साथ देश के स्वाधीनता आन्दोलन के क्रान्तिकारियों एवं प्रसिद्ध समाज सुधारकों आदि के जन्म दिवस पर विद्यालयों में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा उनके जीवन के सम्बन्ध में छात्र छात्राओं को बताया जायेगा।

    Comments

    Share

    Popular posts from this blog

    अवकाश तालिका 2026: बिहार शिक्षा विभाग

    Class 8 Science Project: विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

    General Knowledge Quiz #11